Acn18. Com.कोरबा एसपी ऑफिस के केबिन में अचानक सांप निकलने से हड़कंप मच गया। केबिन में कॉमन वुल्फ स्नेक दिखाई देने के बाद वन विभाग को सूचना दी गई। इसके बाद वन विभाग के मार्गदर्शन में आरसीआरएस की रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया।जानकारी मिलते ही आरसीआरएस अध्यक्ष अविनाश यादव अपने सदस्य मानस और अतुल के साथ एसपी ऑफिस पहुंचे। टीम ने सावधानीपूर्वक केबिन में सर्च अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम के सदस्य बॉबी श्रीवास ने कॉमन वुल्फ स्नेक को सुरक्षित पकड़ लिया।इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों को सांप से दूरी बनाए रखने और उसे नुकसान नहीं पहुंचाने की समझाइश दी गई। रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।वन विभाग और आरसीआरएस की संयुक्त पहल ने एक बार फिर वन्यजीव संरक्षण का संदेश दिया है। टीम ने अपील की है कि कहीं भी सांप दिखाई देने पर उसे मारने या खुद पकड़ने की कोशिश न करें, बल्कि वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें।सांपों को बचाएं, प्रकृति का संतुलन बनाए रखें।





