Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर विमानतल पर किया आत्मीय स्वागत

0
3

Acn18.comरायपुर/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल, रायपुर पहुँचकर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ आगमन पर उनका आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया।

b8

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि माता कौशल्या की पावन भूमि और प्रभु श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ के प्रति केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह का विशेष स्नेह और मार्गदर्शन प्रदेशवासियों के लिए ऊर्जा और विश्वास का बड़ा संबल है। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि प्रदेश की शांति, सुरक्षा और चहुँमुखी विकास के प्रति केंद्रीय मंत्री की प्रतिबद्धता ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के संकल्प को और अधिक मजबूत कर रही है।

error: Content is protected !!