Home Astrology कवर्धा जिले के कुई-कुकदुर में उतरे सीएम साय : हेलीकॉप्टर की आवाज...

कवर्धा जिले के कुई-कुकदुर में उतरे सीएम साय : हेलीकॉप्टर की आवाज सुनते ही ग्रामीणों और प्रशासन में हलचल हुई तेज

0
2

 

 

ग्राम कुई-कुकदुर में उतरे सीएम विष्णु देव साय

 

 

सुशासन तिहार पर प्रदेश में अपने दौरे के दूसरे दिन सीएम साय का हेलीकॉप्टर अचानक कवर्धा जिले के कुई-कुकदुर पहुंचे।

 

कवर्धा। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार पर अपने दौरे के दूसरे दिन अचानक कबीरधाम जिले के कुई-कुकदुर पहुंचे। जहां उनका हेलीकॉप्टर अप्रत्याशित रूप से लैंड हुआ। सीएम के इस दौरे को लेकर प्रशासन और ग्रामीणों में हलचल तेज हो गई। भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात, जिले के कलेक्टर, एसपी, dfo सहित आला अधिकारी मौजूद।

 

हितग्राही के घर जाकर करेंगे चर्चा

 

 

मुख्यमंत्री सबसे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के एक हितग्राही के घर पहुंचकर उनसे सीधा संवाद करेंगे और योजनाओं की जमीनी स्थिति का फीडबैक लेंगे। इसके बाद वे कमराखोल गांव में आम के पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधे चर्चा करेंगे।

 

 

प्रशासनिक व्यवस्था की हकीकत जानेंगे

इस दौरान सीएम ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे और प्रदेश व केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। साथ ही अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जा सकते हैं कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। सीएम का यह अचानक दौरा प्रशासनिक व्यवस्था की हकीकत जानने और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है