Home Astrology धमतरी जिले में पुलिस ट्रेनिंग के अंतिम दिन टेस्ट फायरिंग के दौरान...

धमतरी जिले में पुलिस ट्रेनिंग के अंतिम दिन टेस्ट फायरिंग के दौरान 3 नॉट 3 रायफल का चैंबर फटने से जवान घायल हो गया।

0
4

 

 

। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस लाइन के भीतर अफरा-तफरी मच गई। जब नियमित टेस्ट फायरिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, फायरिंग के दौरान अचानक 3 नॉट 3 रायफल का चेम्बर फट गया, जिससे मौके पर मौजूद जवानों में हड़कंप मच गया।

 

एक जवान गंभीर रूप से घायल

 

 

मिली जानकारी के अनुसार, चेम्बर फटने के कारण उसके लोहे के टुकड़े पास खड़े एक जवान की गर्दन में जा घुसे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी जवानों ने तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया।

4 मई को था प्रशिक्षण का आखिरी दिन

गौरतलब है कि, 136 जवान एक महीने की ट्रेनिंग के लिए धमतरी पहुंचे हुए थे। 4 मई को प्रशिक्षण का आखिरी दिन था, जिसमें फायरिंग अभ्यास चल रहा था। इसी दौरान 10 जवानों के एक ग्रुप में तीसरे नंबर पर खड़े चौबेलाल टंडन (निवासी बलोदा बाजार) के पास खड़े जवान की राइफल का चैंबर अचानक फट गया। विस्फोट इतना तेज था कि, राइफल के टूटे हुए धातु के टुकड़े चौबेलाल के सिर के नीचे जा लगे, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े।

 

Test firing Accidentघायल जवान की हालत खतरे से बाहर

घटना के तुरंत बाद साथी जवानों और अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक, उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है, लेकिन एक्स-रे के जरिए यह जांच की जा रही है कि कहीं अंदर कोई धातु का टुकड़ा फंसा तो नहीं है। प्रशिक्षण प्रभारी एएसआई डी.आर. बांधे ने बताया कि यह लीडरशिप ट्रेनिंग थी, जिसमें छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से जवान शामिल हुए थे।

 

 

तकनीकी खराबी या गर्मी है हादसे की वजह

हर जवान को 20 राउंड फायर करना होता है और यह अंतिम ग्रुप की फायरिंग के बाद की घटना है। रायफल की नियमित जांच होती है, लेकिन शुरुआती तौर पर तकनीकी खराबी या गर्मी को हादसे की वजह माना जा रहा है। हालांकि, पूरे मामले की जांच की जा रही है। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. अरुण टोंडर ने बताया कि, घायल जवान को तुरंत उपचार दिया गया है और उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।