Home Astrology Chhattisgah : अब धान खरीदी केंद्र में बोरियों में धान में मिलाए...

Chhattisgah : अब धान खरीदी केंद्र में बोरियों में धान में मिलाए जा रहे है मिट्टी और कंकड़, हुआ खुलासा, देखिए वीडियो

0
76

Chhattisgah : अब धान खरीदी केंद्र में बोरियों में धान में मिलाए जा रहे है मिट्टी और कंकड़, हुआ खुलासाScreenshot 20260120 124352 Gallery

Chhattisgah : सक्ती जिले के डभरा क्षेत्र अंतर्गत पुटीडीह धान खरीदी केंद्र में भ्रष्टाचार और अनियमितता का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ गायब हुए लाखों रुपए के धान की भरपाई करने के लिए बोरियों में मिट्टी और कंकड़ भरने का खेल खेला जा रहा था। जिला नोडल अधिकारी की टीम ने औचक दबिश देकर इस बड़े घोटाले को रंगे हाथों पकड़ा है।

99 लाख का धान गायब, मिट्टी से हो रही थी ‘भरपाई’
जांच में यह बात सामने आई है कि खरीदी केंद्र से लगभग 3200 क्विंटल धान गायब था, जिसकी बाजार कीमत करीब 99 लाख 20 हजार रुपए आंकी गई है। स्टॉक में आई इस भारी कमी को छुपाने के लिए केंद्र प्रभारी और संबंधित कर्मियों द्वारा रात के अंधेरे में धान की बोरियों में मिट्टी और कंकड़ मिलाए जा रहे थे।

जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
जब नोडल अधिकारी की टीम ने पुटीडीह केंद्र पर छापेमारी की, तो वहां का नजारा देखकर अधिकारी भी दंग रह गए।प्रति बोरी में 5 से 10 किलो तक मिट्टी और कंकड़ मिलाया गया था ताकि वजन को पूरा दिखाया जा सके। यह पूरा काला खेल देर रात को अंजाम दिया जा रहा था ताकि किसी को भनक न लगे।टीम ने मौके पर भारी मात्रा में मिलावटी बोरियां और कचरा बरामद किया है

error: Content is protected !!