Home KORBA चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन को मंजूरी : 755 करोड़ आएगी लागत, सीएम साय...

चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन को मंजूरी : 755 करोड़ आएगी लागत, सीएम साय ने पीएम मोदी और रेलमंत्री को कहा थैंक्यू

0
25

 

चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना को ₹755 करोड़ की स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री साय ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन बनने से कोयला परिवहन की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इससे ऊर्जा क्षेत्र को गति मिलेगी और देश की बढ़ती ऊर्जा जरुरतों को पूरा करने में भी सहायता मिलेगी।

rail

यात्री सुविधाओं और उद्योगों को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना केवल माल परिवहन तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि इससे यात्री सुविधाओं को विस्तार होगा। साथ ही औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को नई मजबूती प्राप्त होगी। इससे रोजगार के नए अवसर भी सृजित होने की संभावना है। 

विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में अहम कदम
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है