Home छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज: जशपुर में प्रशासनिक बदलाव, आरोपों के बाद मंडल संयोजक पर...

ब्रेकिंग न्यूज: जशपुर में प्रशासनिक बदलाव, आरोपों के बाद मंडल संयोजक पर कार्रवाई

0
42

जशपुर। जिले से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। सहायक आयुक्त पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाने वाले मंडल संयोजक को उनके मूल पद पर वापस भेज दिया गया है। इस संबंध में जिला कलेक्टर रोहित व्यास ने आदेश जारी कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, परमानंद पैंकरा ने सहायक आयुक्त संजय सिंह पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद प्रशासनिक स्तर पर मामले की समीक्षा की गई और कार्रवाई करते हुए उन्हें उनके मूल पद पर स्थानांतरित कर दिया गया।

वहीं, प्रशासन ने संगठनात्मक स्तर पर भी बदलाव किया है। मनीष कुमार पैंकरा को पत्थलगांव का नया मंडल संयोजक नियुक्त किया गया है।

इस आदेश के बाद जिले में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है और मामले को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। फिलहाल, पूरे प्रकरण को लेकर आगे की स्थिति पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

error: Content is protected !!