Home KORBA कोरबा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 167 मरीजों को मिला लाभ,बोन मिनरल डेंसिटी...

कोरबा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 167 मरीजों को मिला लाभ,बोन मिनरल डेंसिटी और ब्लड शुगर की जांच के साथ आयुर्वेदिक उपचार व परामर्श. Video

0
8

Acn18. Com.कोरबा में विश्व आर्थराइटिस दिवस के अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय निहारिका में आयोजित इस शिविर में 167 मरीजों को स्वास्थ्य जांच और चिकित्सा परामर्श का लाभ मिला। शिविर में हड्डियों की मजबूती जांचने के लिए बोन मिनरल डेंसिटी और ब्लड शुगर की जांच भी निःशुल्क की गई।स्वस्थ भारत, समृद्ध भारत अभियान के अंतर्गत चलो आयुर्वेद की ओर मिशन के तहत आयोजित इस शिविर में आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा और पंचकर्म विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएं दीं। नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने अपच, कब्ज, शारीरिक श्रम की कमी और पोषक तत्वों की कमी को वात रोगों से जुड़ी प्रमुख समस्याएं बताया।उन्होंने लोगों को नियमित दिनचर्या अपनाने, संतुलित आहार लेने और नशे से दूर रहने की सलाह दी। शिविर में मरीजों को निःशुल्क वातशामक काढ़ा, स्वास्थ्य पुस्तिका और आवश्यक चिकित्सा परामर्श भी प्रदान किया गया।

लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट सहित विभिन्न सामाजिक और स्वास्थ्य संगठनों के सहयोग से आयोजित इस शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और आयुर्वेदिक चिकित्सा के प्रति प्रोत्साहित करना रहा।

error: Content is protected !!