Home Astrology CG School Strike News: छत्तीसगढ़ में 18 अप्रैल को बंद रहेंगे सभी...

CG School Strike News: छत्तीसगढ़ में 18 अप्रैल को बंद रहेंगे सभी प्राइवेट स्कूल, जानें क्या है वजह

0
3

 

 

 

छत्तीसगढ़ के निजी स्कूलों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर ‘असहयोग आंदोलन’ (Non-cooperation Movement) तेज कर दिया है। इसके तहत प्रदेश के सभी निजी स्कूल 18 अप्रैल (शनिवार) को पूरी तरह बंद रहेंगे।

 

 

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने विरोध जताने के लिए दो चरणों की रणनीति बनाई है:

 

 

 

 

 

 

 

 

सभी स्कूल संचालक और शिक्षक काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। इस दिन स्कूल खुले रहेंगे, लेकिन यह एक प्रतीकात्मक विरोध होगा।

 

 

 

 

प्रदेश के सभी निजी स्कूल बंद रहेंगे। इस दिन शैक्षणिक कार्य पूरी तरह ठप रहेगा।

 

RTE प्रतिपूर्ति का विवाद

CG School Strike News: निजी स्कूलों की नाराजगी का मुख्य कारण RTE (Right to Education) यानी शिक्षा के अधिकार कानून के तहत मिलने वाली प्रतिपूर्ति राशि (Reimbursement Amount) है।स्कूल संचालकों का कहना है कि सरकार द्वारा दी जाने वाली राशि स्कूलों के वास्तविक खर्च के मुकाबले बहुत कम है बढ़ती महंगाई और स्कूल के खर्चों के कारण निजी स्कूलों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।स्कूल एसोसिएशन लंबे समय से इस राशि को बढ़ाने की मांग कर रहा है, लेकिन ठोस निर्णय न होने के कारण अब उन्होंने आंदोलन का रास्ता चुना है।

 

 

क्या आगे भी बंद रहेंगे स्कूल?

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि यह विरोध प्रदर्शन सिर्फ एक दिन तक सीमित नहीं है। यदि सरकार उनकी मांगों पर विचार नहीं करती है, तो: आने वाले दिनों में आंदोलन को और उग्र किया जा सकता है।प्रशासनिक और सरकारी कार्यों में सहयोग बंद किया जा सकता है। शिक्षा व्यवस्था पर

इसका व्यापक असर पड़ने की संभावना है।