Home Astrology CG बोर्ड के नतीजे 29 अप्रैल को: शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव का ऐलान,...

CG बोर्ड के नतीजे 29 अप्रैल को: शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव का ऐलान, दोपहर 2.30 बजे जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट

0
3

 

 

 

 

 

CG बोर्ड इस साल 10वीं-12वीं के परिणाम एक साथ ही जारी करने की तैयारी में है। शिक्षा मंत्री गजेंन्द्र यादव ने इस बाबत बउ़ा ऐलान कर दिया है।

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव यादव ने बड़ा ऐलान किया है। अपने एक्स पोस्ट में उनहोंने कहा है कि, इंतज़ार की घड़ियाँ अब समाप्ति की ओर हैं। कल बुधवार दोपहर 2:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से घोषित किए जाएंगे। यह केवल अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है।

 

शिक्षामंत्री की अपील, धैर्य बनाए रखें

 

 

इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को धैर्य बनाए रखने, परिणाम को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करने और भविष्य की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएँ। प्रत्येक परिणाम एक नई शुरुआत का संकेत है, और हर विद्यार्थी में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएँ निहित हैं।

उल्लेखनीय है कि, माध्यमिक शिक्षा मंडल दसवीं-बारहवीं के परीक्षा परिणामों की घोषणा वर्तमान सप्ताह में ही करेगा ऐसी खबर हरिभूमि डाट काम ने आज सुबह ही प्रकाशित की है। अब मंत्री के ऐलान के बाद यह तय हो गया है कि, दोनों कक्षा के परिणाम एक ही दिन जारी किए जाएंगे। माशिम के अंदरुनी सूत्रों के अनुसार, दसवीं-बारहवीं दोनों ही कक्षाओं के परिणाम तैयार हो चुके हैं।

 

ऐसे चेक करें CGBSE 10वीं-12वीं का रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से अपना स्कोर देख सकते हैं:

 

cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं

“CGBSE 10th Result 2026” या “CGBSE 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें

अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी भरें

कैप्चा डालकर सबमिट करें

स्क्रीन पर रिजल्ट दिख जाएगा, जिसे डाउनलोड भी कर सकते हैं

 

 

SMS से भी देख सकते हैं रिजल्ट

अगर वेबसाइट स्लो हो जाए तो छात्र SMS के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं:

 

कक्षा 10: CG10 टाइप करें और 56263 पर भेजें

कक्षा 12: CG12 टाइप करें और 56263 पर भेजें

 

पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?

छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक लाने होंगे। इसमें थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों शामिल होते हैं। अगर कोई छात्र किसी विषय में फेल होता है, तो उसे सप्लीमेंट्री परीक्षा का मौका दिया जाता है।

 

12वीं हिंदी का पर्चा लीक होने की वजह से विलंब

14 मार्च को आयोजित 12वीं कक्षा की हिंदी विषय के पर्चे लीक होने के कारण माशिम को यह परीक्षा पुनः आयोजित करनी पड़ी थी। 10 अप्रैल को माशिम ने यह परीक्षा ली। मूल्यांकन कार्य पूर्ण होने के बाद पुनः परीक्षा आयोजित कर कॉपियां जंचवाने के कारण परिणाम में निर्धारित लक्ष्य से विलंब हुआ। कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा 21 फरवरी से शुरू होकर और 13 मार्च तक पूरी हुई।

 

वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षा 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च को खत्म हुई। हालांकि 10 अप्रैल को पुनः परीक्षा आयोजित करानी पड़ी। कक्षा दसवीं में 3,20,535 विद्यार्थी पंजीकृत थे। वहीं कक्षा 12वीं में 2,45,785 विद्यार्थी पंजीकृत रहे। कुल मिलाकर करीब 5.66 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं इस बार बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए थे