Home Uncategorized ऊर्जाधानी में खूब फल फूल रहा है गांजे का कारोबार. जिम्मेदार विभाग...

ऊर्जाधानी में खूब फल फूल रहा है गांजे का कारोबार. जिम्मेदार विभाग के लोग हिस्सा लेकर चुप

0
82

acn18.com कोरबा / नशे का कारोबार कोरबा में भी जमकर फल फूल रहा है. शराब के साथ ही नशे के अन्य पदार्थ खुलेआम बेचकर मोटी कमाई करने वाले निर्भय होकर कारोबार कर रहे हैं. इनके विरुद्ध कार्रवाई करने वाले विभाग अपना हिस्सा लेकर खामोश है

vlcsnap 2024 04 20 11h20m16s956

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गांजे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई की जाती है बावजूद इसके इस अवैध कारोबार पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। हर जगह आसानी से गांजा मिल जाता है यह सुनने पर न्यूज़ टीम ने तय किया की कोरबा में भी जो गांजे का कारोबार करते हैं उनकी करतूत को कमरे में कैद किया जाए. हमारी टीम सबसे पहले पहुंची कोरबा बालको मार्ग पर बसी चेकपोस्ट बस्ती. यहां डोकरी कही जाने वाली महिला वर्षों से गांजा बेच रही है यह महिला कितना निर्भीक है इसका अंदाजा इसी बात से लग जाता है कि यह किसी अपरिचित व्यक्ति को भी गांजा देने से परहेज नहीं करती

vlcsnap 2024 04 20 11h22m01s820

न्यूज़ टीम ने इंडस्ट्रियल एरिया स्थितअटल आवास का रुख किया । यहां एक युवक ने यह जानते हुए भी कि शायद गांजा मांगने वाले मीडिया से जुड़े हैं उसने बिना भयभीत हुए गांजा निकाल कर दे दिया
जिला अस्पताल के सामने बस्ती में भी एक युवक मिला जो सौ रुपए में पुड़िया बेचता है उसने भी पैसे लेकर गांजा की पुड़िया थमा दिया

vlcsnap 2024 04 20 11h21m03s181

यह तो एक नमूना मात्र है। ऐसे अनगिनत लोग हैं जो गजेड़ियों को गांजा उपलब्ध करा रहे हैं. इनके ऊपर अंकुश लगाने की जिम्मेदारी जिस विभाग पर है उसके लोग प्रतिमाह निर्धारित राशि लेकर उन्हें यह अवैध कारोबार करने की छूट दे रखे हैं यदि ऐसा नहीं होता तो गंजा विक्रेता निर्भय होकर यह कारोबार नहीं करते।