Home KORBA विद्या भारती द्वारा सामूहिक ‘वंदे मातरम’ गान का आयोजन,रचा गया नया विश्व...

विद्या भारती द्वारा सामूहिक ‘वंदे मातरम’ गान का आयोजन,रचा गया नया विश्व कीर्तिमान.देखिए वीडियो

0
3

Acn18. Com.विद्या भारती मध्य क्षेत्र द्वारा पूरे क्षेत्र में एक साथ ‘वंदे मातरम’ के सामूहिक गान का भव्य आयोजन किया गया। इसी कड़ी में कोरबा के बुधवारी स्थित सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ठीक प्रातः 11:00 बजे सामूहिक गान प्रारंभ हुआ। इस आयोजन के साथ ही एक नया विश्व कीर्तिमान स्थापित किया गया है। बताया जा रहा है कि इतिहास में आज तक इतनी बड़ी संख्या में लोगों ने एक साथ एकत्रित होकर ‘वंदे मातरम’ का गान नहीं किया था।

​सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्या भारती मध्य क्षेत्र के उपाध्यक्ष श्री जुड़ावन सिंह ठाकुर, प्रबंधक श्री जोगेश लांबा, श्री नरेंद्र देवांगन कमलेश यादव।सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उपस्थित सभी लोगों और विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक स्वर में राष्ट्रभक्ति और उमंग के साथ ‘वंदे मातरम’ का गायन किया।

 

 

​

 

​आयोजकों के अनुसार, विद्या भारती के इस आह्वान पर मध्य क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी शिक्षण संस्थानों और केंद्रों में एक ही समय (प्रातः 11:00 बजे) पर लाखों लोगों ने एक साथ वंदे मातरम गाकर इतिहास रच दिया। इस अनूठे एवं अनुशासित गायन ने राष्ट्रभक्ति का संदेश देने के साथ-साथ एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी कायम किया।

​कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने राष्ट्रभक्ति के इस वृहद अभियान की सराहना की और विद्यार्थियों को देशसेवा एवं सांस्कृतिक मूल्यों को संजोने के लिए प्रेरित किया।

error: Content is protected !!