
कोरबा शहर के रवि शंकर शुक्ला नगर में निर्माणधीन एक मकान के सामने बने सेफ्टी टैंक में चार दिन पहले नंदी बैल गिर गया उसे निकालने के लिए पहले जेसीबी का सहारा लिया गया लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो गैस कटर का इस्तेमाल किया गया तब जाकर बैल को बाहर निकाला जा सका।
रवि शंकर शुक्ला नगर में खुले सेफ्टी टैंक में नंदी बैल के गिर जाने के चार दिन बाद उसे निकालने का प्रयत्न प्रारंभ किया गया। इसके लिए जेसीबी वहां बुलाया गया लेकिन जेसीबी का दाँता ही टूट गया. उसके बाद ड्रिल मशीन बुलाकर आसपास के एरिया को तोड़कर गैस कटर की मदद से जगह बनाई गई और फिर नंदी बैल को बाहर निकाला जा सका
नंदी बैल को निकालने के इस मामले में गौ सेवा समिति के जिला अध्यक्ष अविनाश कुमार गुप्ता प्रकाश शर्मा समेत अन्य गोसेवक लगभग 7 घंटे तक लगातार घटनास्थल पर डटे रहे






