
बीती रात कोरबा के सर्वमंगला चौक मोड पर तेज रफ्तार से जा रहा है ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। रेलिंग तोड़ते हुए ट्रेलर गार्डन में जाकर पलट गया। दैवयोग से कोई राहगीर ट्रेलर की चपेट में नहीं आया वरना अनिष्ट हो सकता था
कुष्मांडा की ओर से कोयला लेकर कनवेरी मार्ग पर बढ़ रहा ट्रेलर क्रमांक सीजी 12 एस 5536 सर्वमंगला चौक पर जैसे ही मुडा अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगी रेलिंग को तोड़ते हुए गार्डन में जाकर पलट गया।
इस दुर्घटना में ट्रेलर चालक को हल्की चोट आई वहीं ट्रेलर में लोड कोयला गार्डन में बिखर गया
बताया जाता है कि दुर्घटना का कारण चालक को नींद आ जाना था। पुलिस औपचारिकता निभा रही है






