Home Astrology भाजपा सांसद बृजमोहन ने कहा- बदलाव संगठन की सामान्य प्रक्रिया, जब तक...

भाजपा सांसद बृजमोहन ने कहा- बदलाव संगठन की सामान्य प्रक्रिया, जब तक मैं सक्रिय हूं, कोई मुझे किनारे नहीं कर सकता

0
7

भाजपा सांसद बृजमोहन ने कहा- बदलाव संगठन की सामान्य प्रक्रिया, जब तक मैं सक्रिय हूं, कोई मुझे किनारे नहीं कर सकता

 

रायपुर। बीजेपी सांसद बृज मोहन अग्रवाल ने बीजेपी कार्यसमिति की बैठक को लेकर कहा कि पार्टी की सामान्य बैठकें सालभर चलती रहती हैं। चुनाव के बाद आयोजित कार्यसमिति की बैठक में आगामी 6 महीने और 1 साल की रणनीति तय की जाएगी। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह बैठक कार्यकर्ताओं को आने वाले समय के लिए संदेश देने के उद्देश्य से हो रही है।

 

कोर ग्रुप में बदलाव को लेकर उन्होंने कहा कि संगठन में समय-समय पर बदलाव होते रहते हैं। उन्होंने बताया कि वे स्वयं 10 साल तक कोर ग्रुप में रहे और अब नए लोगों को मौका दिया गया है, जो एक सामान्य प्रक्रिया है।

संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने के सवाल पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि वे सांसद हैं और लोकसभा की 6 समितियों के सदस्य हैं। पार्टी आगे जो जिम्मेदारी देगी, उसे निभाते रहेंगे।

 

कांग्रेस द्वारा “सौतेला व्यवहार” किए जाने के बयान पर उन्होंने कहा कि उनके साथ कोई सौतेला व्यवहार नहीं कर सकता और जब तक वे सक्रिय हैं, कोई उन्हें किनारे नहीं कर सकता।

 

नई पीढ़ी को संगठन में मौका मिलने पर उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति जिंदगीभर पद पर नहीं रहता। समय के अनुसार बदलाव होते रहते हैं और जिसकी जैसी उपयोगिता होती है, वह फिर वापसी भी करता है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के इस बयान पर की “बीजेपी ढाई साल में कुछ काम नहीं कर पाई” वाले बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी 24 घंटे और 12 महीने सक्रिय रहने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि इसका परिणाम बंगाल और असम चुनाव में देखने को मिला। कांग्रेस को उन्होंने “कागजी शेर” बताते हुए कहा कि बीजेपी काम करती है, इसलिए जनता उसे सत्ता सौंपती है।

 

 

प्रधानमंत्री की ऊर्जा बचत की अपील पर उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊर्जा संकट पैदा हुआ है। ऐसे में प्रधानमंत्री ने देशवासियों से ऊर्जा बचाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जैसे देश ने कोरोना संकट का मिलकर सामना किया था, वैसे ही इस संकट से भी पार पाया जाएगा।

नीट पेपर लीक मामले पर उन्होंने कहा कि जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए और जांच तेजी से पूरी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसी भी दोषी को नहीं छोड़ेगी।