Home छत्तीसगढ़ बिलासपुर: सिविल लाइन थाना लॉकअप में युवक ने ब्लेड से खुद को...

बिलासपुर: सिविल लाइन थाना लॉकअप में युवक ने ब्लेड से खुद को किया घायल, पुलिस जांच में जुटी

0
4

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब लॉकअप में बंद एक युवक ने कथित तौर पर ब्लेड से खुद को घायल कर लिया। युवक को चाकू के साथ पकड़े जाने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर थाने के लॉकअप में रखा था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पुलिस पर दबाव बनाने की नीयत से खुद को चोट पहुंचाई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मियों ने तत्काल युवक को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

जानकारी के मुताबिक, घटना से पहले लॉकअप में बंद युवक की एक महिला और एक नाबालिग से मुलाकात हुई थी। मुलाकात के कुछ देर बाद ही युवक द्वारा खुद को घायल किए जाने की घटना सामने आई।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। विशेष रूप से यह पता लगाया जा रहा है कि लॉकअप के भीतर ब्लेड कैसे पहुंचा और घटना में महिला एवं नाबालिग की कोई भूमिका तो नहीं है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।