Home छत्तीसगढ़ बिलासपुर ब्रेकिंग: चलती ट्रेन से गिरा युवक, गंभीर हालत में सिम्स (CIMS)...

बिलासपुर ब्रेकिंग: चलती ट्रेन से गिरा युवक, गंभीर हालत में सिम्स (CIMS) में भर्ती; धक्का-मुक्की की आशंका

0
3

बिलासपुर/तिल्दा। छत्तीसगढ़ में एक बड़ा ट्रेन हादसा सामने आया है, जहां चलती ट्रेन से गिरने के कारण एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए बिलासपुर के सिम्स (CIMS) अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

तिल्दा स्टेशन के पास हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा तिल्दा रेलवे स्टेशन के पास हुआ। ट्रेन में सफर कर रहा युवक अचानक चलती गाड़ी से नीचे गिर गया। सूचन मिलते ही रेलवे प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

घायल की हुई पहचान, धक्का-मुक्की की आशंका

अस्पताल में भर्ती घायल युवक की पहचान राजेंद्र पटवा के रूप में की गई है। डॉक्टरों की देखरेख में सिम्स अस्पताल में उसका उपचार लगातार जारी है।

शुरुआती कयासों और आशंकाओं के मुताबिक, ट्रेन में भारी भीड़ होने के कारण कोच के दरवाजे के पास धक्का-मुक्की हुई होगी, जिससे संतुलन बिगड़ने के कारण राजेंद्र ट्रेन से नीचे गिर गया। हालांकि, हादसे के असली कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक किस ट्रेन से सफर कर रहा था, वह कहां से कहां जा रहा था और यह हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। पुलिस अस्पताल में युवक की स्थिति सुधरने का इंतजार कर रही है ताकि उसका बयान दर्ज किया जा सके।