Home छत्तीसगढ़ बिलासपुर ब्रेकिंग: खोंदरा जंगल में चीतल की मौत, चोट लगने की आशंका

बिलासपुर ब्रेकिंग: खोंदरा जंगल में चीतल की मौत, चोट लगने की आशंका

0
5

बिलासपुर। जिले के खोंदरा जंगल में एक चीतल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चीतल की मौत चोट लगने के कारण हुई बताई जा रही है।

वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और चीतल का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद मृत चीतल का विधिवत दाह संस्कार कर दिया गया।

फिलहाल वन विभाग पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है और चीतल की मौत के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।