धमतरी। शहर के बस स्टैंड के सामने स्थित ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगते ही आसपास मौजूद लोग घबराकर दूर भागने लगे।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भीषण गर्मी और ओवरलोड के चलते ट्रांसफार्मर में आग लगने की आशंका जताई जा रही है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और धुआं दूर तक फैलने लगा।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। समय रहते आग बुझा लेने से बड़ा हादसा टल गया।
फिलहाल घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है




