Home KORBA तेज रफ्तार कार की ठोकर से बाइक सवार गंभीर रुप से घायल,स्वास्थ्य...

तेज रफ्तार कार की ठोकर से बाइक सवार गंभीर रुप से घायल,स्वास्थ्य मंत्री ने बाइक सवार को भिजवाया अस्पताल,घायल की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

0
169

Acn18.com/कोरबा के पाली क्षेत्र में प्रदेश के स्वास्थ्यमंत्री श्यामबिहारी जायसवाल की संवेदनशीलता सामने आई है। पाली थानांतर्गत फॉरेस्ट रेस्ट हाउस के नजदीक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार एक स्वास्थ्य कर्मी को ठोकर मार दी। हादसे में व्यक्ति खून से लथपथ मौके पर पड़ा था। उसी समय स्वास्थ्य मंत्री का काफिला मौके से गुजर रहा था,जहां घायल को देखकर स्वास्थ्य मंत्री ने अपना काफिला रुकवाया और घायल को अस्पताल पहुंचाया। बावजूद इसके उसकी जान नहीं बच सकी। हादसे को अंजाम देने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया,जिसे आगे टोलनाका के पास पुलिस कर्मियों ने दबोच लिया। मृतक का नाम राम अवतार जगत था,जो ग्राम पोलमी का निवासी था और पाली के सरस्वति शिशु मंदिर विद्यालय में लिपिक के पद पर कार्यरता था। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

error: Content is protected !!