Home Uncategorized घोघरी पंचायत की जांच पर बड़ा सवाल! 15वें वित्त की जांच से...

घोघरी पंचायत की जांच पर बड़ा सवाल! 15वें वित्त की जांच से परहेज? शिकायतकर्ता ने उठाए गंभीर सवाल, प्रशासन से व्यापक जांच की मांग

0
3

Acn18. Com सक्ति भरत सिंह चौहान 

सक्ती जिले के मालखरौदा जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत घोघरी में कथित भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद अब जांच प्रक्रिया पर ही सवाल उठ रहे हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पंचायत के 15वें वित्त, मूलभूत राशि, मवेशी बाजार और आम बाजार सहित विभिन्न कार्यों की व्यापक जांच की मांग की गई थी, लेकिन जांच का दायरा सीमित कर दिया गया।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, मामले को लेकर कलेक्टर जनदर्शन में तीन बार शिकायत की गई। इसके बाद जनपद पंचायत मालखरौदा के CEO ने 10 सितंबर 2026 को आदेश जारी कर तीन दिन के भीतर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जांच की जिम्मेदारी देवलाल बंजारे, कचरू राम गोंड़ और ओम प्रकाश मरावी को सौंपी गई।

लेकिन आरोप है कि आदेश जारी हुए 10 दिन से ज्यादा समय बीतने के बावजूद जांच टीम गांव नहीं पहुंची और अब तक जांच प्रतिवेदन सामने नहीं आया है।

शिकायतकर्ता का सबसे बड़ा सवाल जांच के दायरे को लेकर है। आरोप है कि 15वें वित्त और मूलभूत राशि से जुड़े कार्यों की जांच के बजाय मवेशी बाजार और आम बाजार की नीलामी से संबंधित अभिलेखों के सत्यापन तक जांच सीमित कर दी गई है।

इसी को लेकर शिकायतकर्ता ने सरपंच-सचिव को बचाने और बड़े मामलों की जांच से बचने का आरोप लगाया है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

अब शिकायतकर्ता ने दोबारा कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचकर पंचायत के सभी कार्यों की निष्पक्ष और व्यापक जांच की मांग की है। ऐसे में देखना होगा कि प्रशासन इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है।

error: Content is protected !!