Home Uncategorized नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई,13 किलो गांजे के साथ 4...

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई,13 किलो गांजे के साथ 4 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार,एक महिला भी शामिल, 6.5 लाख का गांजा जब्त

0
5

Acn18. Com बिलासपुर.बिलासपुर में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मस्तूरी के जयराम नगर में गांजा खपाने पहुंचे चार अंतरराज्यीय तस्करों को पुलिस ने धर दबोचा है।

आरोपियों में एक महिला भी शामिल है, जो ओडिशा से करीब 13 किलो गांजा लेकर यहां पहुंची थी।

इसी दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से बरामद गांजे की कीमत करीब साढ़े 6 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस की इस कार्रवाई से गांजा तस्करी के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की सप्लाई कहां और किन लोगों तक की जानी थी।

मस्तूरी थाना पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

 

error: Content is protected !!