Home Uncategorized बिना मुंडेर का कुआं बना मौत का कारण, नहाने के दौरान पैर...

बिना मुंडेर का कुआं बना मौत का कारण, नहाने के दौरान पैर फिसला, 36 वर्षीय युवक की मौत, D.D.R.F. टीम ने रेस्क्यू कर कुएं से निकाला शव

0
7

Acn18. Com.सूरजपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक बार फिर बिना मुंडेर का कुआं जानलेवा साबित हुआ है।

जयनगर थाना क्षेत्र के सिलफिली में नहाने के दौरान पैर फिसलने से एक 36 वर्षीय युवक कुएं में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मृतक की पहचान मोहन सिंह, निवासी सिलफिली के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही डी.डी.आर.एफ. की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

काफी मशक्कत के बाद टीम ने कुएं से युवक के शव को बाहर निकाला।

इस हादसे ने एक बार फिर बिना मुंडेर वाले खुले कुओं की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

फिलहाल जयनगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!