Home Uncategorized सिम्स स्टोर में फार्मासिस्ट को धमकाना पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद...

सिम्स स्टोर में फार्मासिस्ट को धमकाना पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने युवक को दबोचा, कार्रवाई के बाद कान पकड़कर मांगी माफी. Video

0
3

Acn18.com बिलासपुर.बिलासपुर के सिम्स अस्पताल से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां स्टोर में घुसकर फार्मासिस्ट को धमकाने वाले युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई की।

दरअसल, सिम्स के स्टोर में एक युवक द्वारा फार्मासिस्ट को धमकाने का वीडियो सामने आया था। वायरल वीडियो में युवक फार्मासिस्ट के साथ धमकी भरे अंदाज में बात करता नजर आ रहा था।

वीडियो के सामने आने के बाद कोतवाली पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर युवक की पहचान कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

कार्रवाई के बाद युवक को सिम्स परिसर में ही अपनी गलती का एहसास हुआ और उसने कान पकड़कर माफी मांगी।

फिलहाल पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अस्पताल में कर्मचारियों को धमकाने या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्ती का संदेश गया है।

वायरल वीडियो के आधार पर हुई कार्रवाई के बाद अब इस मामले की चर्चा पूरे इलाके में है।

error: Content is protected !!