Home KORBA कुसमुंडा SECL में विजिलेंस सेमिनार, ठेकेदारों ने उठाए भुगतान और जेम पोर्टल...

कुसमुंडा SECL में विजिलेंस सेमिनार, ठेकेदारों ने उठाए भुगतान और जेम पोर्टल के मुद्दे,महाप्रबंधक सचिन तना जी पाटिल ने सुनीं समस्याएं, जल्द निराकरण का दिया आश्वासन

0
3

Acn18. Com.कोरबा के एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र में ठेकेदारों की समस्याओं के समाधान को लेकर विजिलेंस सेमिनार का आयोजन किया गया। ऊर्जा क्लब में आयोजित इस बैठक में प्रबंधन और ठेकेदारों के बीच विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।बैठक में कुसमुंडा परियोजना में कार्यरत ठेकेदारों को आमंत्रित कर उत्पादन क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों और उनके सामने आ रही समस्याओं की जानकारी ली गई।इस दौरान ठेकेदारों ने एलपीसी, भुगतान, जेम पोर्टल सहित अन्य समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा। प्रबंधन ने सभी की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जल्द से जल्द निराकरण का आश्वासन दिया.बैठक का उद्देश्य ठेकेदारों की परेशानियों को समझना, कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर करना और कार्यप्रणाली को बेहतर बनाना रहा।इस अवसर पर कुसमुंडा के महाप्रबंधक सचिन तना जी पाटिल सहित एसओ ईएंडएम थिरु कुमार, जीएम ऑपरेशन गिरीश कुमार राय, एसओ सिविल विपिन बिहारी, एरिया पर्सनल मैनेजर आरपी दुबे और एरिया फाइनेंस मैनेजर रविंद्र रणवीर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहेकार्यक्रम के समापन पर अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेकेदारों ने साथ में भोजन भी किया।

 

error: Content is protected !!