जशपुर जिले के बागबहार थाना क्षेत्र अंतर्गत झारपारा गांव में जमीन विवाद को लेकर युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आधा दर्जन लोगों ने युवक को रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से जमकर पीटा।
घटना में महिला और पुरुष दोनों शामिल बताए जा रहे हैं। मारपीट का वीडियो भी इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना के बाद घायल युवक की हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
मामले की सूचना मिलते ही बागबहार पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।




