
*एंटी करप्शन ब्यूरो ACB* ने आज रायगढ़ कलेक्ट्रेट में बड़ी कार्रवाई करते हुए *राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा* के बाबू *राजकुमार सिदार* को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते *रंगे हाथों गिरफ्तार* किया।
*मुआवजा दिलाने के एवज में मांगी थी रिश्वत*
जानकारी के अनुसार *बुलाकीग्राम निवासी विजय सिदार* की पत्नी की कुछ समय पहले *सर्पदंश से मौत* हो गई थी। शासन से मिलने वाली मुआवजा राशि को विजय सिदार के बैंक खाते में भुगतान कराने के एवज में आरोपी बाबू राजकुमार सिदार ने उनसे रिश्वत की मांग की थी।
परेशान होकर विजय सिदार ने इसकी शिकायत *ACB* से की थी।
*ACB ने बिछाया जाल, रंगे हाथ दबोचा*
शिकायत के सत्यापन के बाद ACB ने आज कलेक्ट्रेट में जाल बिछाया। इसी दौरान आरोपी बाबू *राजकुमार सिदार* को 50 हजार रुपये का चेक रिश्वत के रूप में लेते समय ACB की टीम ने पकड़ लिया।
आरोपी *जिला कलेक्ट्रेट रायगढ़* में पदस्थ है।
*कलेक्ट्रेट में मचा हड़कंप*
ACB की इस कार्रवाई के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंप मच गया। कर्मचारी और अधिकारी इधर-उधर भागते नजर आए।
ACB ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।





