कोयलांचल परिवहन संघ के सदस्यों द्वारा एस ई सी एल कोरबा महाप्रबंधक राजेश कुमार गुप्ता से सौजन्य बैठक कर उनको होने वाली समस्याएं से अवगत कराया गया . मुख्य महाप्रबंधक ने सभी समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुना व उसके निराकरण हेतु अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया । मुख्य महाप्रबंधक द्वारा सभी कोयलांचल परिवहन संघ के सदस्यों को आश्वासन दिया गया कि भविष्य में जिस प्रकार की कठिनाइयों का आपको सामना करना पड़ रहा है बहुत जल्द उनको दूर किया जाएगा ताकि आप सुगमतापूर्वक कार्य करते हुए उत्पादन में सहभागी बन सके ।
संगठन के सभी सदस्यों ने महाप्रबंधक द्वारा दिए गए आश्वासन के लिए आभार व्यक्त किया गया





