Home Uncategorized झीरमकांड के 10 दोषियों की सजा पर आज फैसला, कोर्ट में टिकीं...

झीरमकांड के 10 दोषियों की सजा पर आज फैसला, कोर्ट में टिकीं सबकी नजरें,अभियोजन ने मांगी मृत्युदंड की सजा, दोपहर तक आ सकता है अदालत का बड़ा फैसला

0
4

Acn18. Com जगदलपुर.जगदलपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। झीरमकांड जांच मामले में 10 आरोपियों को दोषी करार दिए जाने के बाद आज एनआईए स्पेशल कोर्ट में सजा पर फैसला सुनाया जाएगा। एनआईए स्पेशल कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की अदालत ने आरोपियों को दोषी करार दिया है।

झीरम घटना से जुड़े इस मामले में 10 आरोपियों पर लगे आरोप सिद्ध होने के बाद अब आज अदालत सजा सुनाएगी। बताया जा रहा है कि दोपहर तक कोर्ट की ओर से सजा का ऐलान किया जा सकता है।

मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने आरोपियों पर लगी गंभीर धाराओं के तहत मृत्युदंड की सजा दिए जाने की मांग अदालत के सामने रखी है।

अब सभी की नजरें आज होने वाली सुनवाई पर टिकी हैं। अदालत आरोपियों को क्या सजा सुनाती है, इसका फैसला आज दोपहर तक सामने आने की उम्मीद है।

झीरमकांड से जुड़े इस बहुचर्चित मामले में आज का अदालती फैसला बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

error: Content is protected !!