Home KORBA असिस्टेंट मैनेजर बनकर विवाह कर रहे दूल्हे की पिटाई.गुजरात से एक युवती...

असिस्टेंट मैनेजर बनकर विवाह कर रहे दूल्हे की पिटाई.गुजरात से एक युवती ने फोटो भेज कर किया खुलासा.देखिए वीडियो

0
101
vlcsnap 2024 04 23 18h30m20s141

acn18.com कोरबा / कोरबा के कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक वैवाहिक समारोह के दौरान दूल्हे की पोलपट्टी खुलने पर उसके साथ जमकर मारपीट की गई। बाद में उसे जूते की माला भी पहनाई गई। मारपीट करने वालों का आरोप है कि खुद को होटल का असिस्टेंट मैनेजर बात कर यह व्यक्ति कोरबा में विवाह कर रहा था। गुजरात से उसकी एक महिला मित्र ने फोटो और कई चीज भेज कर इसका खुलासा किया।

dulha

कोरबा निवासी अशोक केवट के तीन पुत्र और एक पुत्री हैं। उसके द्वारा अपनी पुत्री का विवाह दादूराम नामक व्यक्ति से करना तय किया था। दादूराम ने खुद के बारे में जानकारी दी थी कि वह गुजरात के वडोदरा में सयाजी होटल का असिस्टेंट मैनेजर है। पूरी सच्चाई जाने बिना कन्या पक्ष ने सभी तैयारी कर ली थी और विवाह संपन्न कराया जा रहा था। इस दरमियान कन्या पक्ष के व्हाट्सएप नंबर पर गुजरात से आई जानकारी ने उन्हें परेशान कर दिया कि दूल्हा दादुलाल असिस्टेंट मैनेजर नहीं बल्कि होटल में बेटर है और उसका अनुचित संबंध वहां किसी लड़की से भी है। बस इतना पता चलने के बाद महिलाओं सहित आसपास के लोगों ने दादू लाल से जमकर मारपीट की। किसी तरह जानकारी होने पर पुलिस यहां पहुंची और मारपीट के शिकार व्यक्ति को बचाने का प्रयास किया। इसे लेकर भी लोगों के साथ पुलिस की जमकर नोक झोंक हुई। दादुलाल से जब इस बारे में बातचीत हुई तो उसने बताया कि प्रेम संबंध वाली बात गलत है। उसे फसाने के लिए लड़की झूठ बोल रही है।

देखिए वीडियो………

घटनाक्रम के बाद आक्रोशित लोगों के द्वारा दादू लाल को जूते की माला भी पहनाई गई। दूल्हे के साथ मारपीट का यह अलग तरह का मामला है जिसकी चर्चा इलाके में हो रही है। जानकारों का कहना है कि वास्तविक जानकारी छुपा कर विवाह करने की स्थिति में पुलिस दादू लाल ऊपर अपराध दर्ज कर सकते हैं जबकि सामूहिक रूप से उसके साथ हुई पिटाई को लेकर भी संबंधित लोगों पर करवाई की जा सकती है। इस मामले के वीडियो फुटेज पुलिस पार्टी के द्वारा भी बनाए गए हैं

vlcsnap 2024 04 23 18h28m58s984