Home Astrology मासूम को घर में बुलाकर दुष्कर्म की कोशिशः बच्ची की समझदारी बनी...

मासूम को घर में बुलाकर दुष्कर्म की कोशिशः बच्ची की समझदारी बनी ढाल, आरोपी की तलाश जारी

0
5

 

 

 

 

7 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। आरोपी एक 38 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति है, जो बच्ची के परिचित था।

 

सूरज सिन्हा- बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां थाना परपोड़ी क्षेत्र के ग्राम पथर्री खुर्द में एक 7 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। आरोपी एक 38 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति है, जो बच्ची का परिचित था।

 

कैसे हुई घटना

 

 

जानकारी के अनुसार, ग्राम पथर्री खुर्द निवासी आरोपी रेखराम वर्मा पुत्र खोरबाहरा वर्मा, उम्र लगभग 38 वर्ष, ने मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर के अंदर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। हालांकि, बच्ची की हिम्मत और सूझबूझ काम आई और वह किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर भागने में सफल रही।

परिजनों को बताई आपबीती

घर पहुंचने के बाद बच्ची ने रोते हुए अपने परिजनों को पूरी घटना बताई। जैसे ही परिवार को इस घटना की जानकारी हुई, परिजन तत्काल थाना परपोड़ी पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

 

पुलिस ने दर्ज की FIR

थाना परपोड़ी में आरोपी रेखराम वर्मा के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई में जुट गई है।