Home Astrology राशन नहीं मिलने से भड़के ग्रामीण : सोसायटी संचालक को बनाया बंधक,...

राशन नहीं मिलने से भड़के ग्रामीण : सोसायटी संचालक को बनाया बंधक, मौके पर पहुंची पुलिस, देखिये वीडियो

0
6

 

Villagers create ruckus at fair price shop 1777611567

 

 

रजपुरीकला में उचित मूल्य की दुकान में ग्रामीणों ने देर रात करीब 12 बजे जमकर हंगामा कर दिया। राशन वितरण में लगातार हो रही देरी से नाराज़ थे।

 

अंबिकापुर के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रजपुरीकला में उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब उचित मूल्य की दुकान में ग्रामीणों ने देर रात करीब 12 बजे जमकर हंगामा कर दिया। राशन वितरण में लगातार हो रही देरी से नाराज़ लोगों ने सोसायटी संचालक को बंधक बना लिया।

 

महीनों से राशन नहीं मिलने का आरोप

 

 

ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें पिछले कई महीनों से नियमित रूप से राशन नहीं मिल पा रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ, जिससे लोगों में भारी नाराज़गी देखी गई।

सुबह 3 बजे से लाइन, फिर भी नहीं मिला राशन

ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले तीन दिनों से वे तड़के सुबह 3 बजे से दुकान के बाहर लाइन लगाकर राशन का इंतजार कर रहे थे। बावजूद इसके उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा, जिससे आक्रोश और बढ़ गया।

 

 

 

महीने के आखिरी दिन फूटा गुस्सा

महीने के अंतिम दिन भी राशन नहीं मिलने पर ग्रामीणों का सब्र टूट गया और उन्होंने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसी दौरान संचालक हरविंद्र प्रसाद राजवाड़े को बंधक बना लिया गया।

 

 

संचालक ने बताया आबंटन में देरी कारण

सोसायटी संचालक का कहना है कि समय पर राशन का आबंटन नहीं होने के कारण वितरण में देरी हो रही है। उन्होंने खुद को निर्दोष बताते हुए प्रशासनिक लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया।

 

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही लखनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाइश दी। पुलिस के आश्वासन के बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हुई।

 

 

 

संचालक को किया रिहा

पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई और जल्द राशन उपलब्ध कराने के भरोसे के बाद ग्रामीणों ने बंधक बनाए गए संचालक को रिहा कर दिया