Home Astrology रायपुर में कांग्रेस की मैराथन मीटिंग : सचिन पायलट की होंगी बैक-टू-बैक...

रायपुर में कांग्रेस की मैराथन मीटिंग : सचिन पायलट की होंगी बैक-टू-बैक बैठक, सुशासन तिहार में सरकार को घेरने की बनेगी रणनीति

0
5

 

 

 

 

 

रायपुर में आज कांग्रेस की मैराथन बैठकें होंगी, जहां प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्ययोजना और सुशासन तिहार में सरकार को घेरने की रणनीति बनाएँगे।

 

रायपुर। राजधानी रायपुर में आज कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट पूरे दिन अलग-अलग चरणों में संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों से बैठकें लेंगे। इन बैठकों में संगठन की वर्तमान स्थिति, आगामी कार्यक्रमों की तैयारी और सुशासन तिहार में सरकार को घेरने की रणनीति पर गहन चर्चा की जाएगी।

 

कांग्रेस की रणनीतिक मैराथन बैठकें

 

 

आज की बैठकों में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। पार्टी इन बैठकों को संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को धार देने के नजरिए से काफी महत्वपूर्ण मान रही है।

सुबह 10 बजे: विधायकों की बैठक

पहली बैठक सुबह 10 बजे होगी, जिसमें प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट सभी विधायकों के साथ चर्चा करेंगे। इसमें विधानसभा स्तर पर पार्टी की गतिविधियों, जनसंपर्क और विपक्ष की रणनीति पर फोकस रहेगा।

 

दोपहर 12 बजे: जिलाध्यक्षों के साथ चर्चा

दूसरे चरण में दोपहर 12 बजे सभी जिलाध्यक्षों के साथ बैठक होगी। पायलट जिलों में संगठन की स्थिति, कार्यक्रमों की प्रगति और बूथ स्तर पर मजबूती की योजना पर फीडबैक लेंगे।

 

दोपहर 2 बजे: ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक

अंतिम बैठक दोपहर 2 बजे ब्लॉक अध्यक्षों के साथ होगी। इसमें ब्लॉक स्तरीय मुद्दों, संगठन विस्तार और लोकल पॉलिटिकल मैनेजमेंट पर विस्तृत रूप से बातचीत की जाएगी।

 

 

सुशासन तिहार पर बनेगी कांग्रेस की रणनीति

कांग्रेस इन बैठकों में सरकार के सुशासन तिहार में सरकार को घेरने की रणनीति तैयार करेगी। सभी बैठकें कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन, रायपुर में होंगी, जहां पुरे दिनभर पार्टी नेताओं का जमावड़ा रहेगा