Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ के DGP बने रहेंगे अशोक जुनेजा:इसी महीने होने वाले थे रिटायर;...

छत्तीसगढ़ के DGP बने रहेंगे अशोक जुनेजा:इसी महीने होने वाले थे रिटायर; अगले साल फरवरी तक मिला एक्सटेंशन

0
107

छत्तीसगढ़  के डीजीपी अशोक जुनेजा को 6 महीने का एक्सटेंशन मिल गया है। इसके लिए भारत सरकार ने आदेश जारी किया है। इस आदेश के बाद अशोक जुनेजा (IPS बैच-1989) अपने पद पर लगातार सेवा देते रहेंगे। जुनेजा को एक्सटेंशन देने के लिए राज्य सरकार ने ही केंद्र में प्रस्ताव भेजा था।

जुनेजा अगस्त के पहले हफ्ते में रिटायर होने वाले थे। इससे पहले भूपेश सरकार ने भी सेवा-वृद्धि देकर पद पर बनाए रखा था। अब फिर से एक्सटेंशन मिलने के बाद अशोक जुनेजा फरवरी 2025 तक छत्तीसगढ़ के DGP बने रहेंगे।

error: Content is protected !!