अपने विभिन्न कारनामों से चर्चा में रहने वाले कोरबा निवासी जय सोनी ने रिटायर्ड फौजी को भी नहीं छोड़ा टोल प्लाजा के नाम पर फौजी से 34 लख रुपए लेकर उसे भागीदारी से पृथक कर दिया रांची पुलिस ने फौजी की शिकायत पर जय सोनी और अन्य लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है
पावर हाउस रोड कोरबा पर न्यू जेके ज्वैलर्स का संचालन करने वाले जय सोनी एक बार फिर चर्चा में है।इस बार वे सिनोस्फयर्स अथवा रेत चोरी के मामले में चर्चा में नहीं है बल्कि एक रिटायर्ड फौजी प्रेमचंद पांडे से लगभग 34 लख रुपए की ठगी के मामले में आरोपो के घेरे में है।
जय सोनी पर प्रेमचंद पांडे ने आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने साले जतिन राम वानी के साथ उनसे संपर्क किया और बताया की झारखंड के नगरी थाना समीप पटरा चोली टोल प्लाजा को राष्ट्रीय राजमार्ग से ठेके में लिया है लेकिन अर्थ अभाव के कारण काम प्रारंभ नहीं किया जा सका है
प्रेमचंद पांडे बताते हैं कि उन्होंने 26 अगस्त 2025 को भारी मुनाफा का आश्वासन मिलने के बाद 190000 रुपए नकदी दे दिए और फिर बाद में 240000 रुपए और नकदी दी गई बैंक खातों के जरिए भी पैसे जय सोनी के हवाले किए गए
कुल मिलाकर लगभग 34 लाख ₹40000 जय सोनी को देने के बाद ₹100 के स्टांप पेपर पर अनुबंध के बाद टोल प्लाजा पर वसूली का काम प्रेम चंद्र पांडे ने अपने कर्मचारियों से प्रारंभ कराया
दोनों पक्षों में तय था की फास्ट ट्रैक के जरिए जो पैसा आएगा वह जय सोनी के खाते में जाएगा जो कैश आएगा वह प्रेमचंद पांडे के पास रहेगा।कुछ दिन तक तो सब कुछ ठीक चला लेकिन जब टोल प्लाजा मुनाफा की स्थिति में आ गया तो जय सोनी ने अपने साले जतिन टोल मैनेजर लवकुश यादव और अन्य लोगों के साथ टोल पहुंचकर प्रेमचंद के आदमियों को जिसमें अभिषेक प्रिंस सिंह राहुल कश्यप शामिल हैं को धमकी चमकी देकर वहां से भगा दिया और टोल पर कब्जा कर लिया। इन लोगों ने प्रेमचंद के कर्मचारियों को धमकी दी कि यहां आस-पास भी यदि दिखाई दोगे तो तुम लोगों की खैर नहीं होगी
प्रेमचंद पांडे ने मामले की शिकायत झारखंड के नगडी थाना पुलिस से कर दी पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
इस मामले की नवीन जानकारी के लिए जय सोनी और प्रेमचंद पांडे से संपर्क का प्रयास विफल रहा





