Home KORBA मेकाहारा में लगी आग : कैजुअल्टी वार्ड के परिसर में मची अफरा-तफरी,...

मेकाहारा में लगी आग : कैजुअल्टी वार्ड के परिसर में मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

0
33

 

रायपुर के मेकाहारा अस्पताल के कैजुअल्टी वार्ड में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

 

 

रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) में मंगलवार को अचानक आग लगने से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग अस्पताल के कैजुअल्टी (इमरजेंसी) वार्ड में लगी, जिससे मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल स्टाफ में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

 

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। अस्पताल प्रशासन ने तत्काल सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए प्रभावित क्षेत्र को खाली कराना शुरू किया और राहत-बचाव कार्य प्रारंभ किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं।

 

 

 

स्थिति संभालने में जुटा प्रशासन

वहीं पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। आग से हुए नुकसान और किसी के हताहत होने की आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है

error: Content is protected !!