Acn18.com/कोरबा के रजगामार चौकी क्षेत्र में एक चर्च परिसर में घुसकर कुछ लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोपियों ने न केवल चर्च में मौजूद महिलाओं के साथ हुज्जतबाजी और अभद्रता की, बल्कि बीच-बचाव करने आए एक युवक की बेदर्दी से पिटाई भी कर दी। इस घटना के बाद मसीही समुदाय के लोगों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोरबा-रजगामार मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।
घटना से आक्रोशित मसीही समाज के दर्जनों लोग सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि धार्मिक स्थल के भीतर घुसकर महिलाओं और युवाओं पर हमला करने वाले आरोपियों को पुलिस तुरंत गिरफ्तार करे और कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करे।
रजगामार मार्ग पर अचानक हुए इस चक्काजाम के कारण आवागमन पूरी तरह ठप्प हो गया है। सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं, जिससे राहगीरों और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा
चर्च में घुसकर किन लोगों ने यह हरकत की है पुलिस इसका पता लग रही है लेकिन सूत्रों का दावा है की किसी हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने यह हरकत की है शायद संगठन के लोगों को संदेह था कि रविवार को नियमित प्रार्थना के दौरान चर्च में हिंदू भी पहुंचे थे





