Home KORBA चितापाली में चल रहा था महुआ शराब का कथित खेल, पुलिस ने...

चितापाली में चल रहा था महुआ शराब का कथित खेल, पुलिस ने मारा छापा, 40 लीटर कच्ची शराब, पाउच और पैकिंग सामग्री बरामद,इमलीडुग्गु का जीतू साहू गिरफ्तार, धारा 34(2) में कार्रवाई

0
8

Acn18. Com. कोरबा.कोरबा में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। कोतवाली पुलिस ने चितापाली में कथित तौर पर महुआ शराब बनाने और उसे पाउच में पैक कर सप्लाई करने के ठिकाने पर छापेमारी की है। कार्रवाई में 40 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई है, जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

मुखबिर से सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चितापाली में घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस के मुताबिक मौके पर महुआ शराब बनाने और पाउच में पैक करने की तैयारी चल रही थी।

कार्रवाई के दौरान इमलीडुग्गु निवासी जीतू साहू को पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ बड़ी संख्या में पाउच, पैकिंग सामग्री और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले बर्तन भी जब्त किए हैं।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने शराब बनाकर शहर के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करने की बात बताई है। त्योहारी सीजन को देखते हुए बड़ी मात्रा में शराब तैयार करने की तैयारी की जा रही थी, ऐसी जानकारी भी पुलिस ने दी है।

आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की गई है और उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।

एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अवैध शराब और नशे के खिलाफ अभियान जारी है। पुलिस अब इस कथित नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

error: Content is protected !!