Home KORBA हरदीबाजार में CHC पर चला SECL का बुलडोजर, ग्रामीणों का फूटा आक्रोश,...

हरदीबाजार में CHC पर चला SECL का बुलडोजर, ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, विधायक की मौजूदगी में दीपका GM दफ्तर पर तालाबंदी, मुआवजा-रोजगार को लेकर गरजे ग्रामीण. Video

0
10

Acn18. Com दीपका शाजी थॉमस.

कोरबा के हरदीबाजार में SECL की दीपका विस्तार परियोजना को लेकर विवाद अब सड़क पर आ गया है। शुक्रवार तड़के भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अमले की मौजूदगी में SECL ने हरदीबाजार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन को बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया। कार्रवाई के बाद ग्रामीणों में जमकर आक्रोश देखने को मिला।

ग्रामीणों का आरोप है कि मुआवजा, पुनर्वास, बसाहट और रोजगार जैसे मुद्दों का अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने मुआवजा पत्रक में विसंगतियों का आरोप लगाते हुए 18 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण से प्रभावित परिवारों के अधिकारों की रक्षा की मांग की है।

इसी के विरोध में शनिवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण दीपका स्थित SECL के मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय पहुंचे। कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल की मौजूदगी में ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की और GM कार्यालय के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर दी।

ग्रामीणों ने साफ कहा कि जब तक मुआवजा, रोजगार और पुनर्वास से जुड़े मुद्दों का समाधान नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा।

फिलहाल पूरे मामले में SECL प्रबंधन और जिला प्रशासन के आधिकारिक पक्ष का इंतजार है।

error: Content is protected !!