Home Uncategorized मरवाही में जंगल से आबादी तक पहुंचा खतरा! भालू-हाथियों की दस्तक से...

मरवाही में जंगल से आबादी तक पहुंचा खतरा! भालू-हाथियों की दस्तक से ग्रामीण सहमे, गांवों में बढ़ी दहशत. Video

0
5

Acn18. Com GPM.पेंड्रा से बड़ी खबर है, जहां मरवाही वनमंडल के अलग-अलग इलाकों में वन्यजीवों की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। शनिवार सुबह लखनवाही और घुसरिया गांव के रिहायशी इलाकों के आसपास भालू और हाथियों की मौजूदगी से हड़कंप मच गया। आबादी के करीब जंगली जानवरों की आवाजाही के चलते ग्रामीण घरों से बाहर निकलने में भी सतर्कता बरत रहे हैं।

बताया जा रहा है कि भोजन और पानी की तलाश में वन्यजीव जंगल से निकलकर आबादी वाले इलाकों का रुख कर रहे हैं। हाथियों की आवाजाही से खेतों में रहने वाले ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है, वहीं भालू के गांव के करीब पहुंचने से हमले का डर भी बना हुआ है।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार वन्यजीवों की आवाजाही बढ़ रही है। ऐसे में प्रभावित गांवों में वन विभाग की निगरानी बढ़ाने और ग्रामीणों को सतर्क रहने की जरूरत है।

वन्यजीवों की लगातार दस्तक ने एक बार फिर इंसान और जंगल के बीच बढ़ते टकराव की चिंता सामने ला दी है।

error: Content is protected !!