Home ट्रैंडिंग चंडीगढ़-अंबाला में हवाई हमले की वॉर्निंग:LoC पर लगातार पाकिस्तान की फायरिंग, सेना...

चंडीगढ़-अंबाला में हवाई हमले की वॉर्निंग:LoC पर लगातार पाकिस्तान की फायरिंग, सेना प्रमुख को टेरिटोरियल आर्मी को बुलाने का अधिकार मिला

0
220

Acn18.com/ भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध के हालात बने हुए हैं। चंडीगढ़ और अंबाला में शुक्रवार को हवाई हमले की चेतावनी दी गई है। चंडीगढ़ में सेना की वेस्टर्न कमांड है, NIA का भी दफ्तर है। अंबाला में एयरफोर्स स्टेशन मौजूद है।

इस बीच, LoC पर पाकिस्तानी फौज 3 दिन से लगातार फायरिंग कर रही है। इसमें 17 नागरिकों की मौत हुई। इनमें 5 बच्चे भी शामिल हैं।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नेवी चीफ एडमिरल दिनेश त्रिपाठी, एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और CDS अनिल चौहान ने ताजा हालात की जानकारी दी। गृहमंत्री भी BSF, CISF के अफसरों के साथ मीटिंग की। उन्होंने भारत-पाकिस्तान बॉर्डर और एयरपोर्ट्स की सिक्योरिटी की जानकारी ली।

भारत ने पुंछ में पाकिस्तानी ड्रोन गिराए, VIDEO जारी किया

भारतीय सेना के शुक्रवार सुबह यह वीडियो जारी किया। इसमें LoC पार करते पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराते दिखाया गया है।
भारतीय सेना के शुक्रवार सुबह यह वीडियो जारी किया। इसमें LoC पार करते पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराते दिखाया गया है।
error: Content is protected !!