Home छत्तीसगढ़ एक नंबर में पुलिस लेती है रिश्वत , ग्रामीणों ने की शिकायत...

एक नंबर में पुलिस लेती है रिश्वत , ग्रामीणों ने की शिकायत का फोन पे पर दिया पैसा

0
128

Acn18.com/ गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में यातायात पुलिस पर एक बार फिर फोनपे के माध्यम से रिश्वतखोरी का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले में ग्रामीणों ने बिलासपुर आईजी औऱ गौरेला पेंड्रा मरवाही पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है…

vlcsnap 2025 05 09 14h36m05s252
छत्तीसगढ़ के पेंड्रा के घाघरा गांव के लोगों ने यातायात पुलिस पर फोन पे के माध्यम से अवैध वसूली का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ओम प्रकाश ने बताया कि 06 मई 2025 को शाम करीब 5:00 बजे, दीपक कंवर एक चार पहिया वाहन में कुछ महिलाओं को लेकर शादी समारोह के लिए गौरेला जनपद के ग्राम नेवसा नवापारा जा रहे थे। तभी मेनरोड कुर्रीपारा सारबहरा के पास यातायात पुलिस ने वाहन को रोक लिया।
पुलिस कर्मचारियों ने वाहन पर ओवरलोडिंग का हवाला देकर कथित तौर पर डरा-धमकाकर 10,000 रुपये की रिश्वत की मांग की।

भयभीत होने के कारण दीपक कंवर ने 5,000 रुपये पुलिस के बताये अनुसार अतुल सिंह डहरिया के फोनपे अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। लेकिन यातायात पुलिस के कर्मचारियों ने मात्र 500 रुपये का चालान रसीद के माध्यम से दिया।

शिकायतकर्ता ओमप्रकाश ने इस घटना को लेकर यातायात पुलिस के खिलाफ त्वरित जांच और कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय ग्रामीणों ने भी इस मामले में बिलासपुर आईजी और पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।

बतादें की पूर्व में भी यातायात पुलिस पर इस तरह से फोन पे के माध्यम से अवैध वसूली करने का आरोप लग चूका है पर उच्चाधिकारियों के संरक्षण की वजह से मामला ठंडे बस्ते में डाला जाता रहा है। देखना है इस मामले में कुछ कार्रवाई होती है अथवा नहीं

error: Content is protected !!