Home KORBA कुसमुंडा में झाड़ियों के बीच मिली महिला की लाश,हत्या कर शव फेंके...

कुसमुंडा में झाड़ियों के बीच मिली महिला की लाश,हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका

0
113

acn18.com कोरबा / कोरबा के कुसमुंडा क्षेत्र में एक महिला की लाश मिली है। ग्राम खोडरी रिस्दी स्थित सुंदरहा नाले के पास उसका शव अर्धनग्न अवस्था में पाया गया है। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। शव का मुआयना करने के बाद पाया गया,कि उसकी साड़ी भी जली हुई है। ग्रामीणों की नजर जब महिला के शव पर पड़ी तब पुलिस को मामले से अवगत कराया गया। झाड़ियों के बीच महिला की लाश मिलने से कई तरह के कयास लगाए जा रहे है। कहा तो जा रहा है,कि महिला के साथ कुछ गलत कर उसके शव को फेंका गया है। बहरहाल सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा,कि महिला की मौत आखिर कैसे हुई है।

WhatsApp Image 2024 06 09 at 09.09.35
WhatsApp Image 2024 06 09 at 09.09.44