Home छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस की समीक्षा बैठक में बड़ा फैसला, अंगदान-रक्तदान बढ़ाने पर जोर, 267...

रेडक्रॉस की समीक्षा बैठक में बड़ा फैसला, अंगदान-रक्तदान बढ़ाने पर जोर, 267 ने लिया अंगदान का संकल्प, अब 500 का लक्ष्य; एड्स जागरूकता रथ रवाना. Video

0
5

Acn18.Com.भरत सिंह चौहान जांजगीर चाम्पा 

जांजगीर-चांपा कलेक्टर सभा कक्ष में रेडक्रॉस सोसायटी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में देहदान और रक्तदान को बढ़ावा देने के साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों को रेडक्रॉस की गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया गया।

 

बैठक की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ राज्य रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू ने की। बैठक में कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ सहित स्वास्थ्य, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग और शिक्षण संस्थानों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

चेयरमैन ने देहदान और रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित करने के निर्देश दिए। वहीं सीएमएचओ अनिता श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में अब तक 267 लोगों ने अंगदान का शपथ पत्र भरा है, जिसे बढ़ाकर 500 से ज्यादा करने का लक्ष्य रखा गया है।

 

बैठक के बाद चेयरमैन तोमन साहू ने एड्स जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कला जत्थे के जरिए लोगों को एड्स से बचाव और जागरूकता का संदेश दिया जाएगा।

 

 

error: Content is protected !!