Home Uncategorized 18 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी,कारणों का नहीं चल...

18 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी,कारणों का नहीं चल सका पता

0
74
a

acn18.com जांजगीर चांपा / जिले में एक युवक नीरज रत्नाकर 18 वर्ष ने घर के कमरे में फंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पामगढ़ थाना क्षेत्र के सेंदरी गांव की घटना है मौके पर पुलिस पहुंची हुई है और जांच पड़ताल शुरू की गई।

WhatsApp Image 2024 06 09 at 11.10.26

मिलीं जानकारी अनुसार, सेंदरी गांव में मृतक नीरज रत्नाकर और उसकी मां रहते है और पिता जोकि ड्राइवर का काम करते है जोकि शनिवार की रात्रि करीबन 8 से 9 बजे के बीच मृतक युवक नीरज रत्नाकर खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। वही मां ने घर का काम खत्म कर सोने चली गई। आज रविवार को जब नीरज सोकर नही उठा तो मां ने आवाज लगाई मगर कमरे के अंदर से कोई जवाब नही मिला दरवाजा भी बंद था। जिसके बाद मां को अनहोनी की शंका पर गांव के पड़ोसियों को बुला और कमरे के रोशन दान से देखने पर युवक नीरज फांसी के फंदे से लटका हुआ था। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। नीरज ने किस कारण से आत्महत्या की है यह अभी अज्ञात है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंची है जांच पड़ताल की जा रही है।

vlcsnap 2024 06 09 11h24m57s981