Home छत्तीसगढ़ पेंड्रा में बड़ा हादसा टला, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने...

पेंड्रा में बड़ा हादसा टला, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाल-बाल बचा युवक

0
6

पेंड्रा। शहर के व्यस्त कोटमी तिराहा पर शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार ट्रक चालक की लापरवाही के चलते एक मोटरसाइकिल सवार युवक की जान खतरे में पड़ गई, लेकिन युवक बाल-बाल बच गया। पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, कोटमी तिराहा से गुजर रहा एक ट्रक अचानक लापरवाहीपूर्वक मोड़ काटने लगा। इसी दौरान सड़क पार करने के लिए खड़ा बाइक सवार युवक ट्रक की चपेट में आने से कुछ इंच की दूरी पर बच गया।

CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि ट्रक चालक ने बिना सावधानी बरते वाहन मोड़ा, जिससे युवक सीधे हादसे की जद में आ गया। हालांकि युवक ने समय रहते बाइक को संभाल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि कोटमी तिराहा पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही लगातार हादसों का कारण बन रही है। लोगों ने प्रशासन से ट्रक चालकों पर सख्त कार्रवाई और इलाके में यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की है।