सारंगढ़। शहर में दिनदहाड़े कपड़ा दुकान में घुसकर मारपीट की घटना से हड़कंप मच गया। मामला रानी लक्ष्मीबाई कॉम्प्लेक्स स्थित Boys Collection दुकान का है, जहां तीन युवक अचानक दुकान में घुसे और संचालक पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपियों ने दुकान के अंदर जमकर मारपीट की। बताया जा रहा है कि कुछ हमलावरों ने अपना चेहरा भी बांध रखा था। पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कपड़ा लेने को लेकर हुए विवाद के बाद हमला किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।


