Home छत्तीसगढ़ बालोद में सांप काटने से 11 वर्षीय बालक की मौत, अंधविश्वास बना...

बालोद में सांप काटने से 11 वर्षीय बालक की मौत, अंधविश्वास बना जानलेवा

0
5

बालोद। जिले में अंधविश्वास के चलते एक 11 वर्षीय मासूम की जान चली गई। मामला डौंडी विकासखंड के ग्राम छिंदगांव का है, जहां सांप के काटने के बाद बच्चे का समय पर इलाज नहीं कराया गया।

मृत बालक की पहचान गीतेश ढीमर (11 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे उसे सांप ने काट लिया था। इसके बाद परिजन बच्चे को अस्पताल ले जाने के बजाय बैगा के पास ले गए, जहां घंटों तक झाड़फूंक कराई जाती रही।

जब बच्चे की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ, तब परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। इस मामले ने एक बार फिर अंधविश्वास और झाड़फूंक जैसी प्रथाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि सांप काटने की स्थिति में तत्काल अस्पताल पहुंचना ही जान बचाने का सबसे सुरक्षित तरीका है।