भिलाई नगर निगम की आखिरी सामान्य सभा शुरू होने से पहले राष्ट्रगान गाने पर MIC मेंबर ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगान सभा समाप्त होने से पहले होना चाहिए, शुरुआत में नहीं। इस दौरान पार्षदों को भागवत कथा कराने की नसीहत भी दी गई। वहीं, बाकी नेताओं को भी इस पर टिप्पणी की।

बैठक से पहले महापौर, सभी पार्षदों, विधायक और सांसदों का फोटो सेशन हुआ। सभा में शहर के विकास कार्यों, नागरिक सुविधाओं और वार्डों की समस्याओं पर चर्चा होगी। वहीं, विपक्ष महापौर और एमआईसी सदस्यों से पिछले 5 साल के कामकाज का हिसाब मांगेगा।
साथ ही विकास कार्यों में हुई अनियमितताओं के मुद्दे भी उठाए जाएंगे। आगामी नगरीय निकाय चुनाव के बाद निगम में नई परिषद का गठन होगा। ऐसे में यह मौजूदा महापौर परिषद और पार्षदों के कार्यकाल की आखिरी सामान्य सभा है।





