Home Uncategorized अकलतरा में युवा संवाद का आयोजन, लोकतंत्र और राष्ट्र निर्माण में युवाओं...

अकलतरा में युवा संवाद का आयोजन, लोकतंत्र और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर मंथन,छात्र-छात्राओं को योजनाओं की दी गई जानकारी, सांसद कमलेश जांगड़े ने युवाओं से किया जागरूक और जिम्मेदार बनने का आह्वान।Video

0
12

Acn18. Com.जांजगीर चाम्पा भरत सिंह चौहान जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा युवा संवाद एवं छात्र प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ऋषभ महाविद्यालय बनाहिल में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य विषय लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र भगाओ और अराजकता हटाओ रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद कमलेश जांगड़े शामिल हुईं।सांसद कमलेश जांगड़े ने अपने संबोधन में लोकतंत्र को भारत की आत्मा बताते हुए युवाओं से लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। वहीं कार्यक्रम में युवाओं को भाजपा की संगठनात्मक संरचना, सदस्यता और राष्ट्रवाद से जुड़ी जानकारी दी गई। इसके साथ ही स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, मुद्रा योजना, अग्निवीर योजना, खेलो इंडिया और राष्ट्रीय शिक्षा नीति जैसी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया।इस अवसर पर जिला संगठन प्रभारी रामदेव कुमावत, भाजपा जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े सहित कई जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश सिंह एवं उनकी टीम ने किया। छात्र-छात्राओं और महाविद्यालय प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

error: Content is protected !!